Kalyan Singh last wish : भाजपा के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं । बीते शनिवार को कल्याण सिंह ने 89 साल की उम्र में लखनऊ के एसजीपीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह के निधन के बाद देश सहित भाजपा में शोक की लहर व्याप्त है तो वहीं रविवार को कल्याण सिंह को राजनैतिक गलियारों के बड़े-बड़े नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे साथ ही प्रधानमंत्री मोदी भी उनके अंतिम दर्शन करने के लिए दिल्ली से लखनऊ आए।
ये थी पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अंतिम इच्छा
कल्याण सिंह के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे के साथ भाजपा के झंडे में भी लपेटा गया । आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि कल्याण सिंह कि अंतिम इच्छा थी कि उनके निधन के बाद उनके शरीर को भाजपा के झंडे के साथ लपेट जाए। उनकी अंतिम इच्छा का पूरा सम्मान करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसे पूरा किया।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Kalyan Singh last wish : कल्याण सिंह जनता के बहुत प्रिय नेता थे उनकी लोकप्रियता के चलते लोग दूर-दूर से उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अलीगढ़ स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखे गए कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल्याणी सोमवार 23 अगस्त को श्याम के समय नरोरा बुलंदशहर के तट पर कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
3 दिन का राजकीय शोक घोषित
कल्याण सिंह के निधन की खबर के बाद से पूरा देश स्तप्ध है । वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है । इसके साथ ही सीएम ने उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त यानी सोमवार को 1 दिन के सार्वजनिक अवकाश का ऐलान भी किया है।
कल नहीं होगा यूपी की अदालतों में कोई काम
इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एमएस भंडारी ने एक कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए यह फैसला लिया है कि सोमवार यानी 23 अगस्त को यूपी की अदालतों में कोई काम नहीं किया जाएगा । चीफ जस्टिस एमएस भंडारी के फैसले अनुसार यूपी में कल अदालते बंद रहेगी लिहाजा 23 अगस्त के सभी मुकदमे 25 अगस्त को सुने जाएंगे ।