Pauri Bus Hadsa : पौड़ी में हुए भीषण हादसे के बाद आज घायलों का हाल पूछने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुँचे कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना.. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे.. साथ ही मुख्य मंत्री ने घायलों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया ..
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 अक्तूबर को उत्तरकाशी और पौङी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये, गम्भीर घायल को 1-1 लाख रूपये और सामान्य घायल को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उक्तानुसार सहायता राशि प्रभावितो को तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।