77th Independence Day : विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी फहराया झंडा, परिसर में किया पौधा रोपण

77th Independence Day : स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर आज विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने झंडा फहराया और सभी देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर बधाई दी । साथ ही विधानसभा परिसर में पौधा रोपण भी किया,विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश ही नहीं बल्कि हमारा राज्य उत्तराखंड भी सीएम धामी के नेतृत्व में प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है और विकास की नई-नई नींव रखी जा रही है ।