5 People Died In Chamoli : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है ।आपको बता दें यहां जिले के दूरस्थ गांव घुनी गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। इन 5 लोगों में पति पत्नी सहित तीन बच्चे शामिल हैं । बताया जा रहा है की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
5 People Died In Chamoli : तहसीलदार ने दी ये जानकारी
तहसीलदार धीरज राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । तहसीलदार ने आगे बताया कि हादसे में दिनेश पुत्र ध्यानी राम 38 साल वीरा देवी पत्नी दिनेश 35 साल, अक्षय 7 वर्ष, नेहा 13 वर्ष और अरुण 8 वर्ष के शव बरामद किए गए हैं।
5 People Died In Chamoli : फंदे से लटका मिला शव
उन्होंने बताया कि दिनेश ने एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी लगाई हुई थी वही वीरा देवी और उनके बच्चों के शब्द दूसरे कमरे से बरामद हुए हैं इस पूरी घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल छा गया है वहीं पुलिस लगातार मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़े : यूकेडी की कुर्सी पर सवार हो सकते हैं हरीश रावत, पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज़