3 Accidents in Dehradun : देहरादून में हादसों से भरा रहा दिन, तीन सड़क हादसों में गयी 6 लोगों की जान

3 Accidents in Dehradun : राजधानी देहरादून में आज का दिन हादसों से भरा रहा जिसमें 3 जगह भीषण हादसों में 6 लोगों की मौत हो गयी जिनमें 2 कॉलेज के छात्र बताये जा रहे हैं फिलहाल सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

पहले हादसे में 3 लोगों की गयी जान

पहली दुर्घटना सुबह करीब छह बजे शनि मंदिर के पास हुई। जिसमें एक बाइक सवार ने आईएसबीटी की तरफ जाते हुए एक व्यक्ति रघुवीर ठाकुर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार भी नीचे गिर गया। इस दौरान बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति उछलकर नीचे गिर गया। इस दौरान मूल रूप से 65 वर्षीय बिहार निवासी, रघुवीर ठाकुर और 22 वर्षीय गौतम, 20 वर्षीय मिजोरम व नियोन चकमा की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें की गौतम दून पीजी कॉलेज में बीएससी का छात्र था। वहीं, नियोन हिमगिरी कॉलेज सेलाकुई का छात्र था। तीनों के शव को दून अस्पाल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

 

3 Accidents in Dehradun

बल्लीवाला फ्लाईओवर पर हुआ दूसरा हादसा

दूसरा हादसा सुबह करीब 6:15 बजे बल्लीवाला फ्लाईओवर पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दो युवक अपनी बाइक से फ्लाईओवर पार कर रहे थे। तब अचानक उनकी बाइक रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया जहां बाइक सवार विजय सेमवाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मूल रूप से गुजरात के रहने वाले समीर की हालत को गंभीर देखते हुए एम्स रेफर किया गया है।

 

3 Accidents in Dehradun : सेब से भरा ट्रक गिरा खाई में, 2 की गयी जान

वहीँ तीसरा हादसा तब हुआ जब उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रस्सियों के सहारे खाई से दोनों शवों को निकाला।