Uttarakhand IPS Transfer : उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, जन्मेजय खण्डूरी बने देहरादून के नए कप्तान

Uttarakhand IPS Transfer : उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राजधानी देहरादून के एसएसपी को जहां हरिद्वार भेज दिया गया है तो वहीं कुम्भ मेला एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी को राजधानी देहरादून की कमान सौंप दी गई है। इसके साथ ही 20 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

20 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

उत्तराखंड शासन द्वारा आज बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की गई है और 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश शासन द्वारा जारी किए गए है। राजधानी देहरादून में कप्तान की जिम्मेदारी जहां पहले डॉ योगेन्द्र सिंह रावत निभा रहे थे तो वहीं अब उनकी जगह कुम्भ मेला एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी लेंगे तो जबकि योगन्द्र रावत हरिद्वार में कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये भी पढ़ें : BJP Social Media Workshop : विधानसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया को मजबूत करने में जुटी उत्तराखंड भाजपा, प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला की आयोजित

Uttarakhand IPS Transfer : नीलेश आनन्द भरणे को बनाया गया कुमाऊँ रेंज का आईजी

कुमाऊँ मंडल के चंपावत जिले से लोकेश्वर सिंह को अब पिथौरागढ़ जिले में भेज दिया गया है जहां के अब लोकेश्वर नए कप्तान होंने। इसके अलावा अमित कुमार सिन्हा को निदेश सतर्कता की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि एपी अंशुमन को पुलिस महा निरीक्षक कार्मिक मुख्यालय की कमान सौंपी गई है। शासन द्वारा तबादले की सूची में पुष्पक ज्योति को महानिरीक्षक कारागार और एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है जबकि नीलेश आनन्द भरणे को उपनिरीक्षक कारागार और अपराध एवं कानून व्यवस्था के पद से मुक्त करते हुए कुमाऊँ रेंज का आईजी बनाया गया। बता दें लंबे समय से ख़बरे मिल रही थीं की उत्तराखंड शासन द्वारा जल्द ही आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं। उन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए आज उत्तराखंड शासन द्वारा 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है जिनमें कई अधिकारियों के कद को बढ़ाया गया है ​जबकि कई अधिकारियों के कद को कम करते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी से हटाया गया है।