हल्द्वानी में हुए बवाल को लेकर सीएम धामी ने अधिकारियों की बुलाई हाई लेवल बैठक, उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई।

 

मुख्यमंत्री आवास देहरादून में बुलाई गई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी कि वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पुलिस को अराजक तत्वों से सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

 

आगजनी पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान की जा रही है। सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा।

 

हल्द्वानी की सम्मानित जनता से अनुरोध है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।