हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पटियाला लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार प्रणीत कौर के पक्ष में कहा कि लोकसभा चुनाव में परनीत कौर की जीत का मुख्य आधार डेराबस्सी हलके के लोगों का भरोसा होगा। यह भरोसा एक दिन में नहीं बना। यह पिछले 25 सालों से यहां के निवासियों की निरंतर साथी हैं। आपसी सहयोग पर आधारित इस विश्वास को उन्होंने सदा ही अपनी ताकत माना है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आगे कहा कि यही कारण है कि आज आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हैं, लेकिन इसके बावजूद डेराबस्सी का विश्वास उन्हें इन तीनों विपक्षी पार्टियों से लड़ने की शक्ति दे रहा है। उन्होने कहा कि ढाई वर्ष से पंजाब में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक लगा हुआ है।