पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शाम को थम गया है। प्रचार के आखरी दिन बड़े नेताओं ने पंजाब का रुख किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार को पठानकोट के हलका भोआ में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आप नेता और पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप भी लगाए।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि आम आदमी पार्टी देश में भ्रष्टाचार के लिए वोट मांगती है और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ बैठ कर चाय पानी पीते हैं।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह लोग देश और प्रदेश को लूटने के लिए आते हैं ना कि लोगों की सुरक्षा के लिए। सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब के पैसों को लूटकर दिल्ली के अपने सरगनाओं को खुश करने का काम करते हैं।