सीएम योगी की राह पर धामी, इन जगहों का किया नया नामकरण

उत्तराखंड में धामी सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है. इसी कड़ी में धामी सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है. धामी सरकार उत्तराखंड में 4 जिलों के 17 स्थानों के नाम बदलने का निर्णय लिया है. प्रदेश में कई जगहों के उर्दू नामों को बदलकर हिन्दू नाम रखने का फैसला लिया गया है. जिसमें हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और रुद्रपुर जनपद शामिल हैं. जिसे धामी सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप नाम परिवर्तित किए जाने का फैसला बताया है. आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि पहले इन जगहों के क्या नाम थे, अब इनका नाम बदलकर क्या रखा गया है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा: वहीं सीएम धामी ने कहा कि लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षा थी, वहां के नाम वहां की जन भावनाओं और संस्कृति के अनुरूप होना चाहिए. साथ ही उन क्षेत्रों के जो महापुरुष रहे हैं और उनका क्षेत्र में योगदान रहा हो, इसलिए नाम देवभूमि के अनुरूप होने चाहिए. सभी के जो सुझाव आए थे, इसलिए उन नामों की घोषणा की गई है.

औरंगजेबपुर का नाम हुआ शिवाजी नगर: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के चार जिलों में 17 स्थानों और दो सड़कों के नाम बदलने का निर्णय लिया है. हरिद्वार जिले में औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर किया गया है. वहीं गाजीवली का नाम परिवर्तन कर आर्यनगर किया गया है. चांदपुर ज्योतिबा फुले नगर के नाम से जाना जाएगा.