वृन्दावन से आई श्रद्धालु की गुप्तकाशी पुलिस ने ऐसे की मदद….पढ़े पूरी खबर

वृन्दावन से केदारनाथ धाम यात्रा हेतु ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से आयी श्रद्धालु जिनका कि केदारनाथ धाम हेतु ट्रैवल एजेंसी ने हैलीकॉप्टर टिकट के पैसे लेने के बावजूद टिकट उपलब्ध नहीं कराया गया और न ही पैसे वापस दे रहे थे, थाना गुप्तकाशी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इनके पैसे वापस दिलाये गये और पुलिस द्वारा उन पैसों से हैलीकॉप्टर टिकट की व्यवस्था कर केदारनाथ धाम दर्शन कराये गये। मन्दिर दर्शन कर वापस गुप्तकाशी पहुंचकर इनके द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।