बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, दो की मौत-एक लापता

बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार रात को एक कार 300 मीटर खाई में गिर कर नदी में समा गई। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार सुबह मिली। जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ ने घटनास्थल पर रैस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना स्थल से 2 शव मिल गए हैं। देर शाम तक कार में सवार प्रेमलता की तलाश जारी थी। एनडीआरएफ और पुलिस घटनास्थल पर रैस्क्यू और सर्च अभियान में जुटी है।