गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

खबर देहरादून से है जहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्य तेजी के साथ करने और समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सैन्य धाम की भव्यता एवं दिव्यता का विशेष ध्यान देने की भी निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम जल्द ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। शहीदों के प्रति सम्मान तथा सेना के गौरवशाली इतिहास को संजोकर रखने के लिए इस धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैन्य धाम में अब अंतिम चरण का कार्य गतिमान है