उत्तराखंड में इन दिनों खेल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इसके तहत न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह प्रतियोगिताएं करायी जाती हैं। आज राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया।
सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित है। कल राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है, जिसमें प्रदेश भर के युवाओं को अपना खेल कौशल दिखाने का सुअवसर प्राप्त होगा।
हमारी सरकार राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 4% आरक्षण प्रदान करेगी। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य के युवाओं के विकास और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
खलंगा मेला हमारे पूर्वजों की वीरता को स्मरण करने का पावन अवसर है। खलंगा की गाथा अप्रतिम साहस एवं हमारे गौरवशाली विरासत का सशक्त प्रतीक है। अपनी इन पावन धरोहरों एवं मेलों को सहेजने के लिए भी हमारी सरकार कार्य कर रही है।