मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र में किया ध्वजारोहण, बोले- अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण

आज देश आजादी का 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र में ध्वजारोहण किया। कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लघु सचिवालय के बाहर शहीदी स्मारक पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मैं हरियाणा के लोगों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज हर घर तिरंगा फहरा रहा है। मैं हमारी आजादी के लिए मर मिटने वाले शहीदों को पूरे हरियाणा की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। मैं उन सब शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश की आजादी में अपना योगदान दिया है।