उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईद के दिन बड़ा फैसला लिया. धामी सरकार ने प्रदेश के 17 जगहों के नाम बदल दिए हैं. देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के आचार्य ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए सराहना की है.
धामी सरकार ने 17 स्थानों के नाम बदले: सोमवार को जब उत्तराखंड की धामी सरकार ने विशेष नाम वाले चार जिलों के 17 स्थानों के नाम बदले तो राज्य भर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. उत्तराखंड सरकार द्वारा हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में स्थित 17 स्थानों के नाम बदलने के फैसले पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के आचार्य डॉ. विपिन जोशी ने कहा, “यह ऐतिहासिक है और इसकी सराहना की जानी चाहिए. हरिद्वार हमारी देवभूमि के मुख्य द्वारों में से एक है और वहां के स्थानों के नाम हमारी सनातन संस्कृति के अनुसार होने चाहिए… मैं मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत करता हूं…”