Cm Pushkar In Tapkeshwaer temple : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजधानी देहरादून स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव की अराधना करने के साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक कर भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त किया।
सीएम पुष्कर की मॉं ने भी किए दर्शन
भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान सीएम पुष्कर के साथ उनकी मॉं भी मौजूद रहीं। दोनों ने साथ में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और भगवान शिव का आर्शीवाद लिया।
सीएम पुष्कर ने जीत का लिया आर्शीवाद
बता दें 14 फरवरी को प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में माना ये जा रहा है कि चुनाव में जीत का आर्शीवाद लेने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी भगवान शिव के दर पहुंचे और उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।