भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है. पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी बनाया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भी बीजेपी की सरकार बनेगी.
‘तीसरी बार भी बनेगी सरकार’
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाला है. हरियाणा के योगदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी. पिछले 2 लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा ने मोदी सरकार पर विश्वास जताया. उम्मीद है कि हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनेगी.उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. हरियाणा ने कई पैमाने से अपनी विश्वसनीयता बनाई है. प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की बात कही है. हरियाणा इसमें आगे रहेगा. हरियाणा ने 10-10 साल दोनों सरकारों को आंका है.