हरियाणा में मई के बाद जून में भी गर्मी के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। बुधवार को हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले साल 2014 में हिसार का तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन तक तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। लोगों को भीषण गर्मी व लू का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 19 जून के बाद राहत मिलने की कोई उम्मीद है।