हरिद्वार पंचायत चुनाव: BSP के बाद कांग्रेस की भी लिस्ट जारी, इन सीटों को किया होल्ड

हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्यों की 44 सीट में 32 अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जबकि, इससे पहले बीएसपी की लिस्ट जारी हो चुकी थी। सूत्रों की मानें तो भाजपा की लिस्ट भी बुधवार को जारी हो सकती है। मंगलवार देर शाम प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की हरी झंडी के बाद प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने लिस्ट जारी की।

दावेदारों की संख्या को ज्यादा देखते हुए कांग्रेस ने नौ सीटों को खुला छोड़ दिया है। दावेदारों की संख्या ज्यादा देखते हुए कांग्रेस यहां प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी। जबकि तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाद में की जाएगी। इन तीन सीटों का फैसला फिलहाल होल्ड रखा गया है।

पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 50 फीसदी से ज्यादा सीटों पर महिलाओं को अपना प्रत्याशी बनाया है।  कांग्रेस ने 32 प्रत्याशियों में 18 सीट महिलाओं को दी हैं। सारस्वत ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो अब अधिकृत प्रत्याशी की जीत के लिए जुट जाएं। जिन सीटों को होल्ड पर रखा गया है, उनकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

सीट             प्रत्याशी
गढ़- नदीम अली
हजारा ग्रांट- शहजादी
औरंगाबाद- मिथिलेश देवी
सलेमपुर महदूद 01- आशु रानी
सलेमपुर महदूद 02- सरिता देवी
भगवानपुर आबिदपुर- देश राज
बोडाहेडी- जगदीश प्रसाद
आदर्श टिहरी नगर- आशा रावत
बाणगंगा- रिंकी
पदार्था उर्फ धनपुरा 02- झंडा सिह
बहादुरपुर जटट- मुकर्रम अंसारी
जमालपुर कलां- पंकज चौधरी
मजाहितपुर सतीवाला- अंजली सैनी
अलाववलपुर- आदेश कटारिया
सिकरौढ़ा-नुसरतजहां
चौली शहाबुद्दीनपुर- रिजवान
सिरचंदी- फरकिशां आजमी
मानकपुर आदमपुर- सेठपाल परमार
बालेकी युसुफपुर- भारती
दरियापुर दयालपुर- सुनीता सैनी
बढ़ेडी  राजपुतान- शीबा
भगवानपुर चंदनपुर- निहारिका
कोटवाल आलमपुर- दीपक कुमार
लिब्बरहेड़ी- सीपी सिंह
मुडलाना-कोमल देवी
भिक्कमपुर जीतपुर- प्रमोद कुमार शर्मा
रिनंजनपुर-संजय सैनी
ऐथल बुजर्ग- संयोगिता देवी
खडंजा कुतुबपुर- डॉ. दिना अजीज
ढाडेकी ढाणा- इफतखार अहमद
हबीबपुर कुरडी- निधि गौतम
प्रह्लादपुर- नीतू चौधरी

ये सीट रहेंगी ओपन: गैंड़ीखाता, किशनपुर जमालपुर,सफरपुर, भारापुर, जौरासी जबरदस्तपुर, टांडा भनेड़ा,टिकौला कलां, कल्याणपुर उर्फ नारसन कलां,चंद्रपुरी बांगर

होल्ड सीट: नगला कुबड़ा, मेहवड खुर्द, भंगेड़ी महावतपु