सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्व सीएम तिवारी के कार्यकाल के रिकॉर्ड तोड़ेंगे : महेंद्र भट्ट

मौसम रिमझिम बरसात का है। आकाश में छाए घने बादलों के इस खुशनुमा माहौल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नई पिचकारी का इस्तेमाल करते हुए कुछ गुब्बारों को फोड़ने की कोशिश की।

फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया के दरम्यान महेंद्र भट्ट का एक बयान तेजी से वॉयरल हो रहा है। भट्ट के फुहारों के बीच दिए गए 36 सेकंड के इस वीडियो ने पार्टी के अंदरूनी हालात और फिर शिकस्त के चलचित्र को नये सिरे से पर्दे पर उतार दिया।

महेंद्र भट्ट का कहना है कि सीएम धामी कार्यकाल के मामले में नारायण दत्त तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। और 2027 का चुनाव सीएम धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। भाजपा चुनाव जीतेगी और धामी फिर सीएम बनेंगे।

भट्ट ने शुरुआत में यह भी कहा कि उत्तराखण्ड के राजनीतिक अस्थिरता के दौर में सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्व सीएम तिवारी के कार्यकाल के रिकॉर्ड तोड़ेंगे।मौसम रिमझिम बरसात का है। आकाश में छाए घने बादलों के इस खुशनुमा माहौल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नई पिचकारी का इस्तेमाल करते हुए कुछ गुब्बारों को फोड़ने की कोशिश की।

फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया के दरम्यान महेंद्र भट्ट का एक बयान तेजी से वॉयरल हो रहा है। भट्ट के फुहारों के बीच दिए गए 36 सेकंड के इस वीडियो ने पार्टी के अंदरूनी हालात और फिर शिकस्त के चलचित्र को नये सिरे से पर्दे पर उतार दिया।

महेंद्र भट्ट का कहना है कि सीएम धामी कार्यकाल के मामले में नारायण दत्त तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। और 2027 का चुनाव सीएम धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। भाजपा चुनाव जीतेगी और धामी फिर सीएम बनेंगे।

भट्ट ने शुरुआत में यह भी कहा कि उत्तराखण्ड के राजनीतिक अस्थिरता के दौर में सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्व सीएम तिवारी के कार्यकाल के रिकॉर्ड तोड़ेंगे।