उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष प्रदेश में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर बेरोजगारी और महंगाई तक पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा.
सत्र के लिए रणनीति तय करने के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई।
बैठक के बाद यशपाल आर्य ने कहा कि बजट सत्र की अवधि कम रखकर, सरकार जनता के सवालों से बचना चाहती है, पर विपक्ष तय समय में भी जरूरी सवालों पर उसे घेरेगी।