उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही बुधवार सुबह 11:00 तक के लिए स्थगित की गई है. सदन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में यूसीसी का बिल पेश किया. इस दौरान विपक्ष की तरफ से जमकर हंगामा देखने को मिला.
वहीं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुधवार को सरकार विधानसभा से यूसीसी को पारित कराएगी. देश अब तुष्टिकरण की राजनीति से संतुष्टीकरण की तरफ बढ रहा है. यूसीसी के लागू होने के बाद महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार खत्म होंगे.यूसीसी लागू होने के बाद सभी नागरिक एक कानून के दायरे में आएंगे.. वही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी यूसीसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।