विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा का दाव, सतीश पूनिया को प्रभारी नियुक्त किया

 

विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के लिए भाजपा ने प्रभारी और सह-प्रभारी तैनात किए हैं। भाजपा ने राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी के साथ सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि अक्टूबर माह के आसपास प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन नेताओं की भूमिका अहम साबित हो सकती है।

राजस्थान के भाजपा नेता डॉ. सतीश पूनिया हरियाणा भाजपा के नये प्रभारी होंगे। अभी तक भाजपा के प्रभारी पद का दायित्व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब के पास था।

भाजपा ने उन्हें हाल ही में विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।

डॉ. सतीश पूनिया लोकसभा चुनाव में हरियाणा के चुनाव प्रभारी थे, जबकि राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर सह चुनाव प्रभारी थे।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही सुरेंद्र नागर को सह प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हैं।