आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने खेमे को मजबूत करने में जुट गई है सभी दलों के पास एक सबसे बड़ा प्रश्न यह है की वह अपनी पार्टी के तरफ से किसे अपना उम्मीदवार घोषित करें।
वही यह कयास लगाई जा रही है कि इस बार उत्तराखंड के पांचो लोकसभा सीट में से कुछ एक सीटों पर नए युवा चेहरे उभर कर सामने आ सकते हैं।।
वहीं महिला भी अपनी प्रबल दावेदारी कर रही है इसी को देखते हुए हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा हमेशा युवा और महिलाओं के हितों की रक्षा करते आई है।
आगे उन्होंने कहा कि युवा हमारी शक्ति है और महिलाओं के लिए तो भाजपा ने 33% आरक्षण की व्यवस्था कर दी है।
सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि भारत में सिर्फ चार जातियां महिला युवा गरीब और किसान हैं भाजपा को इन्हीं चार क्षेत्रों में काम करना है इसलिए हमारे साथ युवा भी आएंगे और महिला और गरीब किसान भी आएंगे।