लोकसभा चुनाव के लिए ताबड़तोड़ तरीके से चल रही भाजपा की तैयारी, बूथ मैनेजमेंट पर किया जा रहा विशेष फोकस

उत्तराखंड बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ मैनेजमेंट पर विशेष फोकस कर रही है।

लोकसभा और जिला स्तर पर चुनाव प्रबंधन समिति और चुनाव टोली की बैठक हो चुकी है।

अब विधानसभा स्तर पर भी चुनाव प्रबंधन समिति और चुनाव टोली की बैठक आयोजित की जाएगी।

 

 

ये सभी बैठकें 17 मार्च तक आयोजित होगी। इसके बाद शक्ति केंद्रों की बैठक होगी, जिनमे प्रत्येक बूथ की 11 लोगों की टीम इन बैठकों में शामिल होगी।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पिछले काफी समय से चुनावी तैयारी में जुटी है और अब सभी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी देने के साथ-साथ बूथ स्तर के मैनेजमेंट को भी विशेष तौर पर फोकस किया जा रहा है।