राज्य में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत

25 जून रात से 27 जून के बीच प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हवाओं के साथ हल्की प्री-मानसून बारिश आने का अनुमान है। इसके अलावा, कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी पड़ सकती है। इससे हरियाणा के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

 

मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ ने प्रदेश के पांच दिनों के मौसम के बारे में बताया है, लेकिन विभाग ने किसी प्रकार की कोई वार्निंग नहीं दी है। कुछ जगहों पर बारिश होगी, लेकिन इससे सिर्फ तापमान में कमी आएगी।