मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. षणमुगम ने आज प्रेस वार्ता कर राज्य में मतदाताओं की संख्या को लेकर जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी में बताया कि राज्य में कुल वोटरों की संख्या 82 लाख 43 हजार 423 है जिसमें पुरुषों की संख्या 42 लाख 70 हजार 597 है। तो वहीं महिला मतदाता की संख्या 39 लाख 72 हजार 540 है । वही सबसे अधिक मतदाता 30 से 49 आयु वर्ग मैं है। दिव्यांग वोटरों की संख्या 69,974 है। इसके साथ ही वी षणमुगम ने यह भी बताया कि 100 वर्ष और इससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1,411 है। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह संदेश भी दिया कि अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले जिनके वोटर आईडी कार्ड नहीं बने हैं वह अभी आवेदन कर सकते हैं इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों विकल्प मौजूद है ।