गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने बुधवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई. गुरुवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया गया. मां के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी को सोनीपत के जठेड़ी गांव लाया गया. अदालत ने काला जठेड़ी को मां का अंतिम संस्कार करने के लिए 6 घंटे की पैरोल दी थी, जिससे बाद उसने मां का अंतिम संस्कार किया.
इस बारे में जानकारी देते हुए राई थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जठेड़ी गांव की रहने वाली कमला देवी ने घर में कीटनाशक को दवाई समझकर खा लिया. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई.