हरियाणा के सोनीपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने लिव इन पार्टर को ट्रेन के आगे धक्का देकर मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
बता दें, न्यू बाबा कॉलोनी निवासी मोहित ने सदर थाने अपने बड़े भाई अंकित की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. अपनी शिकायत में मोहित ने पुलिस को बताया कि आरती नाम की महिला ने उसके भाई बहलाफुला कर अपने साथ रखा है. 26 जून को भाई अंकित व आरती उनके घर पर आए थे इस दौरान दोनों का झगड़ा हो गया. आरती धक्के मारती हुई उसके भाई ले गई और कह रही थी कि आज वो अंकित को वो जान से मार देगी.
30 जून उन्हें पता चला कि अंकित की लाश रेलवे लाइन के पास पड़ी हुई है. इसके बाद उन्होंने आरती पर हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. कोर्ट में पेश करने के बाद आरती को जेल भेज दिया गया