प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, मिले 17 और संक्रमित

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 17 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। 198 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1139 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों नैनीताल में आठ, देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह जिले में तीन-तीन संक्रमित मिले हैं।

13 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। प्रदेश भर में 198 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.88 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.47 प्रतिशत दर्ज की गई।