लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को मूर्त रूप देकर धामी सरकार ने इतिहास रच दिया। बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पास हो गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में इस विधेयक को पेश किया था।
दरहसल मंगलवार को विधानसभा में प्रस्तुत समान नागरिक संहिता विधेयक दो दिन तक चली चर्चा के बाद पारित किया गया। अब राजभवन और फिर राष्ट्रपति भवन की स्वीकृति के बाद उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू हो जाएगा। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड इतिहास रचने जा रहा है। देश के अन्य राज्य भी इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।
बता दें कि बिल होने के बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी। यानी हर नागरिक के लिए एक समान कानून होगा।