खेती को जंगली जानवरों से बचाना अब हाेगा आसान, जानिए क्या है प्लान

अल्मोड़ा जिले में कृषि का रकबा बढ़ाने और जंगली जानवरों के आतंक से किसानों की फसलों को बचाने के लिए कृषि विभाग की ओर से नई पहल की शुरुआत की जा रही है। जिसके तहत अब विभाग खेतों के आसापास चेन लिंक्ड फैंसिंग करेगा। बकायदा इसके लिए इन दिनों विभाग की ओर से गांव-गांव सर्व कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में कृषि क्षेत्र में अग्रणी और जानवरों के आतंक वाले क्षेत्रों को चयनित किया जाएगा।