केदारनाथ धाम के खुले कपाट, सीएम धामी समेत हजारों श्रद्धालु बने स्वर्णीम पल के गवाह

देहरादून:देहरादून: उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है. आज सुबह 7 बजे विधि-विधान के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट खुल गये हैं. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में मौजूद रहे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस दिव्य और भव्य मौके के साक्षी बने. इस दौरान सीएम धामी भक्ति के रंग में रंगे नजर आये.

केदारनाथ के कपाट खुलने से मौके पर सीएम धामी खुद धाम में मौजूद थे. इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी उनके साथ रही. केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से बाबा केदार की प्रथम पूजा की. साथ ही बाबा केदार का सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ अभिषेक व अर्चना की.

बाबा केदार के कपाटोद्घाटन के मौके पर सीएम धामी ने समस्त राज्यवासियों के सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की.