केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर एसएसपी की ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए जरूरी निर्देश

12 फरवरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए एसएसपी कार्यालय,देहरादून में ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।

 

इस दौरान एसएसपी अजय सिंह ने सुरक्षा में नियुक्त किए गए समस्त अधिकारियों को ब्रीफ किया।

 

उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 3 घंटा पूर्व ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, ड्यूटी स्थल व उसके आसपास के स्थान को भली भांति चेक करने, कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जाने की अनुमति दिए जाने समेत जरूरी निर्देश दिए हैं।

बता दे की लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में हाई कमान के नेताओं का जमावड़ा लगा शुरू हो गया है इसी क्रम में 12 फरवरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। जिसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है।