कुरुक्षेत्र में सीएम मान का रोड शो, आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता के लिए जनता से की वोट अपील

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम राजनितिक पार्टियां तैयारियों में जुटी है ।

वहीं हरियाणा के लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के पक्ष में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रोड शो किया ।

इस दौरान सीएम मान ने कहा कि रोड शो में आए लोगों का जोश और जुनून देखकर बहुत खुशी हुई।

पूरा देश एक ईमानदार पार्टी और नेतृत्व की तलाश में है। उम्मीद से ज्यादा लोकसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव में ज्यादा प्यार देगी।

मुझे सम्मान और प्यार देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद…