कल विधायक पद की शपथ लेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता गुरुवार (6 जून 2024) को प्रातः 11 बजे विधानसभा सचिवालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विधायक पद की शपथ दिलाएंगे।

 

श्री सैनी ने मंगलवार (4 जून 2024) को करनाल विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार तरलोचन सिंह को 41540 मतों के अंतर से हराया है। उन्हें कुल 95 हजार 4 वोट मिले।