उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजदूरों को एम्स ऋषिकेश ने डिस्चार्ज कर दिया है जिसके बाद आज सभी श्रमिक अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि इस दौरान सभी श्रमिकों को उनके राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ रवाना किया गया। इस मौके पर यूपी सरकार ने अपने यहां के श्रमिकों को लाने के लिए वोल्वो की व्यवस्था की थी इसी तरह दूसरे श्रमिकों को भी जरूरी इंतजाम के साथ उनके घर रवाना किया गया।