अहमदाबाद में पचास औद्योगिक समूहों के साथ बीस हजार करोड़ के एमओयू साइन

राजधानी देहरादून में दिसंबर महीने में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले राज्य सरकार 90 हजार करोड़ के MOU साइन कर चुकी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में निवेश के लिए अहमदाबाद में पचास औद्योगिक समूहों के साथ बीस हजार करोड़ रुपये के करार हुए। सरकार के उत्तराखंड में ढाई लाख करोड़ रुपये के निवेश के लक्ष्य के सापेक्ष राज्य सरकार अब तक देश-विदेश की विभिन्न कंपनियों के साथ करीब 90 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन कर चुकी है। दरहसल उत्तराखंड में दिसंबर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के तहत मुख्यमंत्री धामी अहमदाबाद के दौरे पर थे। जहां उन्होंने रोड शो के माध्यम से निवेशकों को लुभाने का ​​काम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में 50 से अधिक उद्योग समूहों ने प्रदेश में निवेश के लिए 20 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए। जिसको लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड निवेश के लिए सबसे बेहतर स्थान है। प्रदेश में निवेशकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। यही नहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न औद्योगिक समूहों को उत्तराखंड में निवेश के लिए आमंत्रित भी किया।