मृतक लवप्रीत सिंह बटाला में दूध डेयरी चलाता था और वह विवाहित था, उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
दीपावली की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जब गांव करवालियां के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब विजय कुमार (25) निवासी मुर्गी मोहल्ला, बटाला और लवप्रीत सिंह (28) निवासी गांव बुर्ज अराइयां अपने गांव लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, दीपावली की रात लवप्रीत सिंह की कार का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उसने अपने दोस्त विजय कुमार को फोन कर मदद मांगी। विजय अपने मोटरसाइकिल पर लवप्रीत को उसके गांव बुर्ज अराइयां छोड़ने के लिए निकला, लेकिन रास्ते में गांव करवालियां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।