अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पानीपत में छह स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला में छह स्थानों पर कार्यक्रम किए जाएंगे। मुख्य आयोजन शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा। यहां पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा मुख्यातिथि होंगे। इसके अलावा समालखा, सनौली ,बापौली, इसराना व मतलौडा कार्यक्रम प्रमुखता के साथ किए जाएंगे

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीरवार को दोपहर बाद शिवाजी स्टेडियम में योग दिवस की तैयारियों का निरीक्षण किया व अधिकारियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शिवाजी स्टेडियम में पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा मुख्यातिथि होंगे। मतलौडा में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, समालखा में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, सनौली में जिला परिषद सीईओ गौरव कुमार व नई अनाज मंडी इसराना में एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार मुख्यातिथि होंगे। योग दिवस की सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर एसपी अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा व आयुष विभाग से डॉ. संजय उपस्थित रहे।