Women Will Run Bullet Train In Saudi Arabia : सऊदी अरब के क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन- 2030 के तहत महिलाओं का एक और सपना पूरा होने जा रहा है। इस्लाम के गढ़ कहे जाने वाला सऊदी अरब में पहली बार महिलाएं चलाएंगे बुलेट ट्रेन। 4 साल पहले महिलाओं के लिये ड्राइविंग पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया था।
रेल मंत्रालय ने दी जानकारी
सऊदी अरब के रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मिडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है! हालांकि आपको बता दें कि ये महिलाएं सऊदी अरब में बुर्का पहनकर बुलेट ट्रेन दौडाती नजर आएंगी।

जिसमे ये महिलाएं बुलेट ट्रेन को सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का से मदीना के बीच चलायेगी। यह ट्रेन दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में शामिल है। जिसकी रफ्तार 450 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 300 किलोमीटर प्रति घंटा तक है इससे यह साफ पता चलता है कि सऊदी अरब महिलाओं के प्रति सोच को बदल रहा है।