Women Shooted Pet Dogs : सनकी महिला पालतु कुत्तों पर करती थी एयर गन से फायर, तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे दंग, ऐसे खुला राज़

Women Shooted Pet Dogs : अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 37 साल की सनकी युवती जेमी लिन कुजावा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जेमी पर आरोप है की वो अपने कुत्तों पर एयर गन से फायर करती थी। जेमी के पास 3 पालतू कुत्ते थे, बिल्ली थी, एक फेरेट और चिड़िया थी। उसके पड़ोसियों ने हर्नैंडो काउंटी शेरिफ ऑफिस में पिछले महीने शिकायत दर्ज की थी कि उन्होंने जेमी के घर में कई बार एयर गन चलने की और कुत्तों के चीखने की आवाजें सुनी है। जिसके बाद 19 अप्रैल को एनिमल कंट्रोल ऑफिसर जब महिला के घर आए तो उन्होंने बीबी एयर गन के बारे में पूछताछ की। उसने साफ मना कर दिया कि उसके पास बंदूक नहीं है। उसने कहा कि उसके तीनों कुत्तों के शरीर पर जो घाव नजर आ रहे हैं वो उनके आपस में लड़ने के बाद हुए हैं। महिला अपने कुत्तों की वैक्सिनेशन डीटेल भी नहीं मुहैया करवा पाई तो उस विभाग को शक हुआ और जब अधिकारी दोबारा आए तो उन्हें फिर से कुत्तों के पैर में ताजा घाव नजर आए। जब उन्होंने चेक करने की कोशिश की तो कुत्तों को इतना दर्द था कि वो अपना पैर छूने भी नहीं दे रहे थे।

Women Shooted Pet Dogs : कुत्तों की जांच के दौरान शरीर से निकली कई गोलियां

महिला ने अपने 2 कुत्तों को जब विभाग को सरेंडर कर दिया तो उनकी एक्स-रे जांच हुई जिससे पता चला कि कुत्तों के शरीर में अभी भी बंदूक की गोलियां यानी पैलेट मौजूद हैं। एक कुत्ते के शरीर में 61 बीबी यानी पैलेट और 19 लेड की पैलेट मौजूद थीं। जबकि दूसरे कुत्ते के शरीर में 71 बीबी पैलेट और 22 लेड पैलेट मौजूद थीं। जब उससे पूछा गया तो उसने कहा कि वो तभी ही कुत्ते पर गोली चलाती थी जब वो फेंस पार कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश करते थे। फिलहाल पुलिस ने ​महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।