Weeding Video From Thane : महाराष्ट्र के थाणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है । इस वीडियो में एक शादी समारोह के दौरान मैरिज हॉल के पंडाल में आग लग गई है । लेकिन आग लगने के बावजूद मैरिज हॉल में शामिल हुए लोग आराम से खाना खा रहे हैं और पलट पलट के आग को देख भी रहे है।
Weeding Video From Thane : ठाणे में भिड़वी में लगी आग
ठाणे के भिड़वी में बीते रविवार देर रात अंसारी मैच मैरिज हॉल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में मैरिज हॉल जलकर खाक हो गया बताया जा रहा है कि जिस समय यह आग लगी उस समय मैरिज हॉल में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। हैरत की बात यह है कि लोगों को आग की ऊंची ऊंची लपटे तो दिख रही है लेकिन उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिख रही है । वह आराम से बैठकर खाना खा रहे हैं ।
Weeding Video From Thane : दूल्हा दुल्हन को किया गया रेस्क्यू
आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में शादी का पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया । किसी तरह दूल्हा दुल्हन को रेस्क्यू करके बचाया गया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां को आग को काबू पाने में तकरीबन 3 घंटे का समय लगा । हालांकि इस हादसे में किसी को कोई हानि नहीं पहुंची है । जांच में यह पता चला है कि आग सबसे पहले वहां लगी थी जहां पर खाना बन रहा था और धीरे-धीरे आग पूरे एरिया तक पहुंच गई।
ये भी पढ़े : शख्स ने जहरीले सांप को गिलास में पिलाया पानी, वीडियो हुआ वायरल