Women Beating Dogs : सोशल मीडिया पर महिलाओं की हाथापाई का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है । इस वीडियो में दो महिलाएं आवारा कुत्तों को लेकर मारपीट करती नजर आ रही हैं । यह वीडियो नोएडा के सेक्टर 134 स्थित सोसाइटी का बताया जा रहा है ।
Women Beating Dogs : मामले में पुलिस ने कराया समझौता
इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं का समझौता करा दिया गया है और फिर दोनों पक्षों में से फिलहाल किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है।
Women Beating Dogs : इस बात पर हुई मारपीट
वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है की महिलाओं के बीच कुत्तों को लेकर मारपीट हो रही है । वीडियो में सुनाई दे रहा है कि एक महिला दूसरी महिला से कह रही है कि कुत्तों के लिए सोसाइटी में गार्ड है जो कि उनके साथ हैं । लेकिन इस बात को दूसरी महिला नजरअंदाज कर रही है और खुद ही कुत्तों को डंडे मारने लगती है यह बात कुत्तों की तरफदारी कर रही महिला को बुरी लग जाती है । इसके बाद महिला दूसरी महिला से डंडा छीन कर उसको मारने लगती है । हालांकि बाद में इन महिलाओं का आपस में समझौता हो गया लेकिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है ।
ये भी पढ़े : बड़ी खबर किसानों के आगे झुकी मोदी सरकार, तीनों कृषि कानून वापस लिए गए, मोदी बोले चलिए नई शुरुआत करते हैं ।