Harda Support outsourcing personnel : आउटसोर्सिंग कर्मियों के धरने को समर्थन देने पहुंचे हरदा, सीएम पुष्कर ​को फोन लगाकर बहाली की उठाई मांग

Harda Support outsourcing personnel : राजधानी देहरादून के दून अस्पताल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को हटाए जाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार धरना दे रहे हैं। जिनको समर्थन देने के लिए आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी धरना स्थल पहुंचे और कर्मचारी के साथ धरना दिया।

Harda Support outsourcing personnel : स्वास्थ्य कर्मियों की मांग को हरदा ने बताया जायज़

दून अस्पताल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मी लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। जिनको समर्थन देने के लिए आज धरना स्थल पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे। हरीश रावत ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की मांग जायज है और इनकी सेवा विस्तार होनी चाहिए। इस दौरान हरदा में धरना स्थल से ही सीएम धामी को फोन लगाया और कर्मचारियों की बहाली की सीएम पुष्कर सिंह धामी से मांग की।

Harda Support outsourcing personnel : मौके से ही सीएम पुष्कर, स्वास्थ्य मंत्री को लगाया फोन

मीडिया से बात करते हुए हरदा ने कहा कि कोरोना के समय स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना सभी ने की है लेकिन अब इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा रही है जो इनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के सेवा विस्तार को लेकर मैंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव से वार्ता की है जिन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि अगली कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे को जरूर उठाया जाएगा और समाधान निकाला जाएगा।

ये भी पढ़े : चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज़, 40 अधिकारियों की टीमों को सौंपी गई जिम्मेदारी