Dogs Tie Knot : अमेरिका का अजब—गजब मामला, जहां कुत्तों की कराई गई शादी, तस्वीरें हैं बेहद क्यूट

 Dogs Tie Knot : दोस्तों इंसानों की शादी के बारे में तो आपने सुना ही होगा लेकिन क्या आप ये इमेजिन कर सकते हैं की कुत्तों की शादी भी हो सकती है। जी हां कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका में जहां दो ब्रसेल ग्रिफन डॉग्स की शादी बड़े ही धूमधाम से कराई गई। इस अजब गजब शादी में जहां दुल्हा काउब्वॉय और दुल्हन ट्विक्सी दुल्हा—दुल्हन की पोशाक में नज़र आए तो वहीं इस बेहद ही प्यारी सी शादी में कई डॉग्स अपने ओनर्स के साथ शरीक भी हुए।

Dogs Tie Knot

 Dogs Tie Knot : इंस्टाग्राम पर दोनों हैं काफी पाप्युलर

अक्सर हम देखते हैं कि मॉं बाप अपने बच्चों की शादी में अपने संजोए हुए अरमानों को पूरा करते हैं और धूमधाम से अपने बच्चों की शादी करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कुत्तों की शादी का भी कोई अरमान देख सकता है। जी हां ये हैरतअंगेज़ करने वाला मामला अमेरिका का है जहां एक मादा ब्रसेल ग्रिफन डॉग की ओनर तारा हेलविग ने अपनी प्यारी ट्विक्सी की शादी का सपना संजोया था और उन्होंने इस सपने को पूरा भी किया। दरहसल तारा हेलविग की मादा डॉग ट्विक्सी 2 साल की है जो इंस्टाग्राम पर काफी पॉप्युलर है और ट्विक्सी के इंस्टाग्राम पर उसे करीब 9000 लोग फॉलो करते हैं।

Dogs Tie Knot

 Dogs Tie Knot : दुल्हा—दुल्हन के लिबाज़ में दोनों लग रहे हैं बेहद क्यूट

तारा ने इंस्टाग्राम के जरिए ट्विक्सी के लिए एक योग्य वर की तलाश की जो ट्विक्सी की तरह ही काफी पॉप्युलर है और जिसका नाम काउब्वॉय है। काउब्वॉय को इंस्टाग्राम पर 3000 के करीब लोग फॉलो करते हैं। काउब्वॉय और ट्विक्सी के ओनर्स की मुलाकात भी इंस्टाग्राम पर ही हुई और दोनों ने फैसला किया कि क्यूं ना ट्विक्सी और काउब्वॉय की शादी कराई जाए। दोनों ने एक गार्डेन सेरेमनी ट्विक्सी और काउब्वॉय रिती रिवाज़ के साथ कराई जिसके बाद से दोनों ही साथ—साथ हैं। 2 साल की ट्विक्सी को खुद उसकी ओनर तारा ने तैयार किया जिसमें उन्होंने ट्विक्सी को एक बेहद ही प्यारा सफेद गाउन पहनाया और सर पर क्राउन भी रखा जिसमें ट्विक्सी बेहद ही प्यारी लग रही थी तो वहीं दूसरी तरफ काउब्वॉय को एक जेंटलमेन की तरह उनकी ओनर ने सजाया जिसमें काउब्वॉय भी बेहद ही क्यूट लग रहा था।

ये भी पढ़ें : सोनम गुप्ता बेवफा है के बाद अब Trend हुआ राशि बेवफा है , पढ़े पूरी खबर