Devasthanam Board Decision : देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसको लेकर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। सीएम पुष्कर का कहना है कि हाईपावर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जिसपर अध्यन करके आगे का निर्णय लिया जाएगा।
Devasthanam Board Decision : देवस्थानम बोर्ड विरोध पर संजीदा दिख रही सरकार
देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से ही तीर्थ पुरोहितों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है जिसको लेकर अब सरकार भी पूरी तरीके से संजीदा नज़र आ रही है इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अब तीर्थ पुरोहितों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड के लिए गठित की गई हाईपवार कमेटी ने अपनी फाइल रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि सरकार रिपोर्ट का अध्यन करने के बाद फैसला लेगी।
Devasthanam Board Decision : देवस्थानम बोर्ड के अध्यन के लिए बनाई थी हाईपावर कमेटी
बता दें कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर लगातार तीर्थ पुरोहितों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है जिसको लेकर मुख्यमंत्री द्वारा हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी द्वारा रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी गई है जिसपर अध्यन करके मुख्यमंत्री जल्द ही इसपर बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
ये भी पढ़े : कोरोना के नए वैरिएंट के मद्देनजर सीएम धामी ने की लोगो से ये अपील