Viral Vedio America : अमेरिका में एक शख्स ने हाल ही में कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे देखकर लोग बेहद हैरान हो रहे हैं । बता दें अमेरिका में एक शख्स ने विमान के लैंडिंग गियर के पास बैठकर पूरे 2 घंटे 30 मिनट की यात्रा तय की । यह विमान करीब ढाई घंटे हवा में रहा और तब तक यह शख्स लैंडिंग गियर के पास ही बैठा रहा । विमान को लैंड करते समय जब एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने इस शख्स को लैंडिंग गियर पर बैठे देखा तो वह हैरान रह गए । एयरपोर्ट कर्मचारी इस शख्स को फौरन अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
Viral Vedio America : लोगो को हैरान कर रहा ये मामला
यह हैरतअंगेज मामला सुनने के बाद हर कोई हैरान है शायद ही किसी ने यह बात सुनी होगी कि ढाई घंटे तक शख्स ने लैंडिंग गियर के पास बैठकर यात्रा तय की हो और वह जीवित बच गया हो । हालांकि ऐसे मामले पहले भी सामने आए हैं लेकिन ऐसा करने में लोग या तो आसमान से गिर गए हैं या फिर लैंडिंग टेकऑफ के दौरान मारे गए हैं । लेकिन यह शख्स यह खतरनाक कारनामा करने के बावजूद सुरक्षित हैं।
Viral Vedio America :
ये भी पढ़े : लेबर पेन होने पर साइकल से अस्पताल पहुंची न्यूज़ीलैंड की सांसद, 1 घंटे बाद ही दिया बच्चे को जन्म