Vinod Kambli Arrested : पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार, लगे कई आरोप

Vinod Kambli Arrested : बीते रविवार को मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई ।बता दें कि बीते रविवार को मुंबई पुलिस ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रहे विनोद कांबली को गिरफ्तार किया। जानकारी यह मिली कि मुंबई पुलिस ने विनोद को नशे की हालत में ड्राइविंग करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

Vinod Kambli Arrested : नशे की हालत में कांबली ने ठोकी गाड़ी

खबरों की माने तो विनोद कांबली ने नशे की हालत में पहले गाड़ी चलाई और फिर एक कार को टक्कर मार दी। वहीं कांबली की इस हरकत की बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्द कराई गयी जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि 50 साल के विनोद कांबली शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे और उनके खिलाफ एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि पहले उन्होंने गाड़ी को टक्कर मारी और फिर सोसाइटी के गेट को भी ठोक दिया। जिसके बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस ने विनोद कांबली को गिरफ्तार भी किया गया हालांकि बाद में उन्हें फिर भी मिल गई।

Vinod Kambli Arrested : मामले की जाँच जारी

मुंबई पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है कि विनोद कांबली को गिरफ्तार करने के बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई और उनके खून के सैंपल भी सुरक्षित रखे गए हैं। बता दें कि विनोद कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 या नशे में ड्राइविंग और 336 यानी कि दूसरों की जान को खतरे में डालना और 427 यानी नुकसान पहुंचाने के तहत आरोप लगाए गए हैं फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : हाथी के बच्चे का खिलौने के साथ खेलता प्यारा सा वीडियो वायरल, आप भी देखिए